Artificial intelligence kya hai hindi mein
आर्टिफिशल इंटेलीजेंस क्या है हिंदी में!
आजके इस आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी में काफी तरक्की इंसान ने कर ली है| इस युग में हमने काफी उपयोगी और जरुरी टेक्नोलॉजी का आविष्कर किया है| तो इस युग में आपने Artificial intelligence के बारे में आपने तो जरूर सुना होगा| artificial intelligence टेक्नोलॉजी की तरफ एक बहुत बड़ा कदम है, जिससे इंसान की जिंदगी काफी आसान होने वाली है|
मगर क्या आप जानते है की artificial intelligence क्या है और कैसे काम करता है, artificial intelligence के फायदे और नुकसान क्या है| आज के इस लेख में हम आपको यही बताने वाले है की artificial intelligence क्या है और इसके फायदे और नुकसान क्या है?
Artificial intelligence क्या है?
Artificial intelligence का हिंदी में मतलब है कुत्रिम बुद्धिमता| इसका मतलब इंसान के द्वारा बनाया गया और सोचने की शक्ति वाले कंप्यूटर को Artificial intelligence कहा गया है|
Ai, कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है जो ऐसे मशीन को विकसित कर रही है जो इंसान की तरह सोच सके और कार्य कर सके| जब हम एक कंप्यूटर को इस तरह प्रोग्राम करते है की वह मनुष्य की तरह कार्य कर सके तो उसे हम artificial intelligence कहते है|
ये ऐसी ताकद होती है, जो मनुष्य के अंदर अपने आप बढ़ती है कुछ देखकर, सुनकर और फिर हम जान लेते है की उस चीज के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए| ठीक उसी तरह कंप्यूटर में intelligence develop कराया जाता है, जिसके जरिये वो एक मनुष्य की तरह सोच सकता है और कार्य कर सकता है|
Artificial intelligence की खोज किसने की?
जब मनुष्य कंप्यूटर सिस्टम की असली ताकद को खोज कर रहा था, तभी मनुष्य ने सोचा की क्या हम कंप्यूटर को एक मनुष्य जैसी सोचने की शक्ति दे सकते है| इसीसे Artificial intelligence के विकास की शुरवात हुई| इसके पीछे एक ही उद्देश्य था की एक ऐसा कंप्यूटर बनाया जाए जो की एक मनुष्य की तरह सोचने और निर्णय लेने की क्षमता रखता हो|
1955 में सबसे पहले john Mcarthy ने Artificial intelligence शब्द का इस्तेमाल किया था| वो एक American कंप्यूटर साइंटिस्ट थे, जिन्होने सबसे पहले सन 1956 में एक conference में बताया था| इसीलिए उन्हे Father of Artificial Intelligence कहा जाता है|
Artificial intelligence कोई नया विषय नही है| दशकों से इसपर चर्चा हुई है| Matrix, रोबोट, Terminator, Blade runner जैसे फिल्मो का आधार Artificial intelligence ही है| जहाँ ये दिखाया गया है की कैसे एक robot एक मनुष्य की तरह कार्य करता है|
आर्टिफिशल इंटेलीजेंस का उपयोग कहा किया जाता है?
Artificial intelligence की लोकप्रियता बड़ी जोरसे बढ़ती जा रही है| आज एक ऐसा विषय बन गया है, जिसका बिज़नेस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में काफी चर्चा हो रही है|कई विशेषगो और इंडस्ट्री अन्यालीस्तिस्ट का मानना है, Artificial intelligence हमारा भविष्य है| मगर हम आज के समय में देखे तो आर्टिफिशल इंटेलीजेंस हमारा भविष्य नही वर्तमान है|
क्योकि आज हम अपने आस-पास देखे तो आप जानेंगे की हम आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से घिरे हुए है| हालही में काफी सारी बड़ी कंपनी ने आर्टिफिशल इंटेलीजेंस पर अपना पैसा निवेश किया है| उसका रिजल्ट है की आपको काफी सारे app और Ai gadgets इस्तेमाल करने को मिल रहे है| तो चलिए आपको कुछ आर्टिफिशल इंटेलीजेंस उदाहरण जान लेते है|
1. अपने apple के iPhone के बारेमें जरुर सुना होगा| आप iPhone के Siri के बारेमें जानते होंगे| Siri एक assistant है जोकि आपके सारे काम करती है, जो आप iPhone में टाइप करके करते है| जैसे कुछ सर्च करना, app ओपन करना, टाइमर सेट करना, alarm लगाना इत्यादि| बिना हाथ लगाए आप Hey Siri कहकर से करवा सकते हो|इसी तरह google काभी पर्सनल google assistant है, Amazon की Alexa है और Windows का Cortana है|
2. Google ने अपने काफी सारे apps में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया है| सबसे अच्छा इस्तेमाल अपने google maps में किया हुआ है| google map में आपकी लोकेशन track की जाती है और उसकी मदत से आपको आगेका रास्ता बताया जाता है| आपको कहा से right और left गाडी घुमानी है, ये आपको Google map बता देता है|
3. Amazon ने एक ऐसा प्रोडक्ट invent किया है जो की आपकी help करता है| उस प्रोडक्ट का नाम amazon echo है| Amazon का echo आपको traffic का हाल, date, ऑडियो बुक रीडिंग, खेल का स्कोर और आपके सवालों के जवाब भी दे सकता है|
4. आर्टिफिशल इंटेलीजिन्स का इस्तेमाल सिर्फ स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नही, बल्कि Automobile जैसे बड़े क्षेत्रों में हो रहा है| आपको cars पसंद है तो आपने Tesla के बारेमे जरुर सुना होगा| Tesla एक कंपनी है जो की Car बनाती है| हाल ही में Tesla ने एक car develop की है जिसमें आर्टिफिशल इंटेलीजेंस काफी अच्छा इस्तेमाल किया गया है| इस car में एक फीचर है Auto पायलेट जिससे बिना ड्राइवर के भी गाडी चलायी जा सकती है|
5. आर्टिफिशल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल बड़ी-बड़ी फैक्ट्री में भी हो रहा है| जहाँ फैक्ट्री में प्रोडक्ट बनाने के लिए शेकड़ो लोग और काफी समय लगता था वही AI रोबोट कम समय और कम खर्च में काम पूरा करके दे रहा है|
6. आपने गेम्स तो जरुर खेले होंगे| आपने कई सारे ऐसे गेम्स खेले होंगे जिसमें हमें कंप्यूटर के साथ खेलना होता है| गेम्स में भी AI का इस्तेमाल होता है जिससे की हम गेम्स के मजे ले सके|
आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के फायदे और नुकसान
चलिए अब आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के फायदे और नुकसान के बारे में जान लेते है|
आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के फायदे
1. आर्टिफिशल इंटेलीजेंस किसी भी सिस्टम error को ढूढ़कर उसे फिक्स कर सकते है|
2. आर्टिफिशल इंटेलीजेंस की मदत से मनुष्य के काम आसान और जल्दी होते है| जैसे की कोई प्रोडक्ट पैक करना|
3. आर्टिफिशल इंटेलीजेंस की मदत से दीर्घ काल तक फायदा उठाया जा सकता है| क्योंकी AI मशीन ना तो थकते है और नाही किसी मनुष्य की तरह बोर हो सकते है|
4. आर्टिफिशल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल रक्षा, संचार, आबादा और क्रूषि क्षेत्र में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है|
आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के नुकसान
1. आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के लाभ अभी अस्पष्ट है| मगर इसके आने से कहा जा सकता है की सबसे बड़ा खतरा मनुष्य को ही हो सकता है|
2. आर्टिफिशल इंटेलीजेंस वाली मशीन अगर मनुष्य की जगह काम करेंगी और उनके पास पूरा नियंत्रण दिया गया तो वो मनुष्य काही नुकसान कर सकती है|
3. व्यज्ञानिको को कहना है की किसी परिस्थिति या किसी कारण में AI मशीन मनुष्य को अपना दुश्मन मान ले तो मनुष्य के लिए काफी खतरा बढ़ जायेगा|
4. आर्टिफिशल इंटेलीजेंस वाली मशीन काफी काम्प्लेक्स है और उनको बनाने में भी काफी लागत की आवश्यकता है| ऐसे मशीन की मेंटेनेंस को भी ज्यादा लागत लगेगी|
5. वैसे ही दुनिया में बेरोजगार काफी बढ़ गया है और ऐसे में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस मशीन आने से और भी बेरोजगारी बढ़ सकती है|
Google के CEO सुंदर पीछाई का कहना है की हमने मानवता के फायदे के लिए आग और बिजली का इस्तेमाल करना सिख लिया है, पर इसके बुरे पहलूयों से उभरना जरुरी है| इसी प्रकार आर्टिफिशल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल हम अपने फायदे के लिए कर रहे है लेकिन इसके जोखिम कम करने का तरीका नही ढूढा गया तो ये मानव के लिए खतरनाक हो सकता है|
आज के इस लेख में हमने जाना की आर्टिफिशल इंटेलीजेंस क्या है, तो आपको यह लेख कैसा लगा कमैंट्स में जरुर बताएँ और पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर share कीजियेगा|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें