Captcha code kya hai|types of captcha
Captcha code क्या है-types of captcha in hindi
जब भी आपने कोई वेबसाइट सर्च की होगी तो उस वेबसाइट से खोलने से पहले आपसे captcha भरा जाता है| आप अगर वो captcha नही भरते तो आपको आगे उस वेबसाइट में नही जाने दिया जाता| तो दोस्तों आपने कभी सोचा है की captcha क्या है, captcha क्यों भरवाया जाता है| तो आज के इस लेख को ध्यान से पढ़िए और जाने आखिर captcha क्या है|
Captcha क्या है(what is captcha)
Captcha का फुल फॉर्म "Completely automated public turing test to tell computer and human apart" है| यानिकि एक ऐसा प्रकार test जिसकी मदत से कंप्यूटर और सिस्टम पता लगा पाता है की सामने वाला user human है या फिर कंप्यूटर|अब इस test की difficulty लेवल की बात करें तो ये एक human के लिए बहुत ही आसान है और कंप्यूटर के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल है|
Captcha की जरुरत क्यों है?
आपने भी सोचा होगा की हमें captcha की जरुरत क्यों है| तो दोस्तों अगर कोई spammer है जैसे आप गूगल पर gamil बनाते हो तो आपसे captcha भराया जाता है और तभी आप gmail create कर पाओगे|
मान लो की captch भराने का कोई ऑप्शन नही है तो ऐसे में कोई भी हैकर स्क्रिप्ट की मदत से एक सेकंड में लाखो gmail बना लेगा| इसी तरह कोई मोबाइल की बुकिंग करनी है और कोई मूवी की बुकिंग करनी है तो ऐसे में वो हैकर,तो सारी बुकिंग कर लेगा|
ऐसेमे उस वेबसाइट के मालिक का नुकसान होगा| तो इसीलिए captcha को introduced किया गया ताकि ऐसे spammer है वो लाखो gmail या बुकिंग्स ना कर सके|
Captcha code क्या है?
आप जब भी किसी वेबसाइट पर जाओगे या gmail बनवारहे होंगे तो आपसे कुछ लेटर fill करने के लिए कहा जाता है| नही तो कोई image या math problem इसी तरह के captch आपसे fill किए जाते है| जैसे ही आप fill करते हो और continue पर क्लिक करते हो तो आप उस वेबसाइट के अगले page पर पहुंच जाते हो|
मान लो की किसीने स्क्रीप्ट बनाकर bot को भेजा फॉर्म fill करने के लिए तो वो bot फॉर्म तो भर देगा, मगर वो आगे नही बढ़ पायेगा क्योकि उसमें इतनी अकल नही होती की वो captcha भर सके और आगे बढ़ सके| क्योकि captcha हर बार अलग-अलग आता है इसीलिए स्क्रिप्ट का भी कोई फायदा नही है|
CAPTCHA के प्रकार(types of CAPTCHA)
1. The standard word captcha with an audio option
जब भी सुरक्षा की बात आती है तो इस captcha को fill करने के लिए कहा जाता है| इस CAPTACHA में आपको कोई words दिया जायेगा जैसी lake तो ये जो word है वो तिरछा या उल्टा होगा| तो आपको यह fill करना है और आगे बढ़ना है|मगर कंप्यूटर को ये काफी ज्यादा मुश्किल होता है इसके कारण इस CAPTCHA को online व्यवहार के वक्त माँगा जाता है|
2. Math problem
यह CAPTCHA एक user के लिए solve करना काफी आसान कर देता है| इसमें आपसे किसी math problem को solve करने के लिए कहा जाता है जैसे की 22+3=? इसी तरह के आसान math problem पूछे जाते है जिन्हे humans तो आसानीसे भर सकते है मगर एक कंप्यूटर के लिए काफी मुश्किल हो जाता है|
3. Image identification of CAPTCHA
इस प्रकार के captcha में image का use किया जाता है| इसमें user को picture select करने के लिए बोले जाते है| जैसे की किसी bus की image या traffic लाइट्स की image तो ये भी एक human के लिए आसान और कंप्यूटर के लिए काफी मुश्किल बन जाती है|
4. 3D CAPTCHA
यह एक 3D image का captch होता है, जिसमें जो words होते है वो 3D में होते है जिसकी वजह से इस CAPTCHA को समझना काफी मुश्किल हो जाता है| 3D CAPTCHA को SUPER CAPTCHA भी कहा जाता है|
5. Re CAPTCHA
यह CAPTCHA गूगल के द्वारा 2014 में बनाया गया है| reCAPTCHA एक काफी प्रसिद्ध captcha है| इस captch में आपको एक I'm not a robot पर क्लिक करना होता है और जैसे ही गूगल का सिस्टम जान लेता है की आप human हो तो आपको वो अगले page पर भेजता है|
Re CAPTCHA आपकी touch को ट्रैक करता है, आप कितनी देर रुके थे उस वेबसाइट पर और आपके ip address से गूगल पता लगाता है की आप human है या रोबोट|
CAPTCHA क्या है, आजका यह लेख आप अच्छे से समझ चुके होंगे, अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ share जरूर कीजिए|
Comments
Post a Comment