ग्राफ़िक डिज़ाइनर क्या है और कैसे बने पूरी जानकारी
आजकल हर कोई पैसा कमाना चाहते, मगर बेरोजगारी इतनी बढ़ गयी है की आप किसी भी क्षेत्र में देखो आपको लम्बी कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है| आज के इस लेख में आपको एक ऐसे career के बारेमें जानकारी देने वाला हु जिससे की आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते है|
इस करियर का नाम Graphic designer है| ग्राफ़िक डिज़ाइनर एक ऐसा क्षेत्र जो की आज के इस युग में बहुत महत्वपूर्ण है| आजकल हर बिज़नेस की ads के लिए graphic डिज़ाइनर की जरुरत पड़ती है| किसी प्रोजेक्ट को ग्राफ़िक के जरिये explain किया जाता है|
आज के इस लेख में हम आपको ग्राफ़िक डिज़ाइनर के बारेमें जानकारी देने वाले है की graphic designer क्या है, graphic designer कैसे बने?
Graphic designer क्या है (what is a graphic designer)
ग्राफ़िक designer किसी मैसेज को word, images और रंगों से भेजने की प्रकिया है| ग्राफ़िक डिज़ाइन को कम्युनिकेशन डिज़ाइन के रूप में भी जाना जा सकता है, क्योकि इसको उपयोग में लानेका उद्देश्य किसी बात को प्रभावी रूप से पहुंचाना होता है| ग्राफ़िक डिज़ाइन physical रूप में या वर्चुअल रूप में भी हो सकता है|
जिस ग्राफ़िक डिज़ाइन को हम छू सकते वो physical ग्राफ़िक डिज़ाइन है जैसे कोई पोस्टर, टेम्पलेट, बैनर इत्यादि|
जिस ग्राफ़िक डिज़ाइन को हम छू नही सकते और सिर्फ आँखो से देख सकते है उसे वर्चुअल ग्राफ़िक डिज़ाइन कह सकते है, जैसे की amazon shopping बैनर ads, फ्लिपकार्ट ads, मोबाइल वॉलपेपर इत्यादि|
मतलब की ग्राफ़िक डिज़ाइन में आप किसी मैसेज या प्रोडक्ट को एक तस्वीर के माध्यम से दर्शाते हो|
Graphic designer का क्या काम होता है?
ग्राफ़िक डिज़ाइनर बहुत से माध्यम जैसे एडवरटाइजिंग, मैगज़ीन, बैनर, logo, रिपोर्ट, presentation और वेबसाइट के जरिये, अपने skills से टेक्स्ट और पिक्चर के जरिये layout और प्रोडक्शन डिज़ाइन बनाते है|
ग्राफ़िक डिज़ाइनर अगर किसी कंपनी या क्लाइंट के लिए ग्राफ़िक डिज़ाइन कर रहा है तो उसका काम है, अपने क्लाइंट के प्लानिंग के आवश्यकता को समझना और उनसे बातचीत करके बेहतरीन डिज़ाइन बनाकर उनके ग्राहोतक पहुंचना|
ग्राफ़िक डिज़ाइनर सॉफ्टवेयर और टूल्स की मदत से ग्राफ़िक बनाते है और उसे अपने क्लाइंट को भेजते है| क्लाइंट के देखे जाने पर और फीडबैक आने पर उस ग्राफ़िक में बदलाव करते है| क्लाइंट का अप्रूवल मिलतेहि उस ग्राफ़िक को पब्लिश कर देना| इसी तरह के काम ग्राफ़िक डिज़ाइनर को करने पड़ते है|
Graphic designer कैसे बने?
Graphic designer एक ऐसा जॉब है जिसकी मदत से हम क्रिएटिविटी को आकर्षित बनाकर लोगो के सामने प्रस्तुत कर सकते है| आज ग्राफ़िक आर्ट और visual design का काफी उपयोग हो रहा है| इसीलिए काफी लोग ग्राफ़िक डिज़ाइन में अपना करियर बनाना चाहते है| ग्राफ़िक डिज़ाइनर का महत्वपूर्ण यही काम होता है कीसी चीज, वेबसाइट, लोगो को क्रिएटिव और अट्रैक्टिव बनाकर लोगो के सामने प्रस्तुत करना है|
इसीलिए ग्राफ़िक डिज़ाइन बनाने में इस्तेमाल होने वाले gadgets टेबलेट, डेस्कटॉप, कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर Adobe illustrator, Adobe Photoshop, Corel DRAW X5 आदि काभी इस्तेमाल करना आना चाहिए|
इसके अलावा आपका क्रिएटिव होना जरुरी है, जितना आप क्रिएटिव होगे उतना आप ग्राफ़िक को अट्रैक्टिव बना सकते हो| आपको अपनी स्किल पर भी काम करना पड़ेगा|
ग्राफ़िक डिज़ाइनर पात्रता
ग्राफ़िक डिज़ाइनर बनने के लिए आपको कमसे कम बारावी पास होना जरुरी है| आमतौर पर ग्राफ़िक डिज़ाइनर बनने के लिए सर्टिफिकेट कोर्स, degree कोर्स और डिप्लोमा कोर्स available है| आप किसी भी अच्छी संस्था से ये कोर्स पुरे करके ग्राफ़िक डिज़ाइनर बन सकते है और अपना भविष्य उज्वल कर सकते है|
Graphic designer courses
Graphics design course करने के लिए विद्यार्थी को किसी भी स्ट्रिम से 12th पास करनी होगी| उसके बाद आप बैचलर, डिप्लोमा, मास्टर ये सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते है|
ग्राफ़िक डिज़ाइन में बैचलर कोर्स 3-4 साल तक होते है और मास्टर डिग्री कम्पलीट करने के लिए आपको वही स्ट्रिम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए| मास्टर डिग्री 2 साल की होती है और डिप्लोमा कोर्स की duration 1 साल की होती है| सर्टिफिकेट कोर्स की duration 6 महीने से 1 साल तक होती है|
मास्टर और बैचलर ड्रीग्री के लिए Entrance exam देना होता है| नेशनल और स्टेट लेवल का होता है| बैचलर और मास्टर डिग्री के लिए जिस एंट्रेंस exam को देना पडता है
उसका नाम है national institute of design(NID), सिर्फ बैचलर डिग्री के लिए undergraduate common entrance examination for डिज़ाइन (UCEED) और Symbiosis entrance examination for डिज़ाइन (SEED) क्लियर करना होता है|
मास्टर डिग्री के लिए Common entrance examination for design (CEED) क्लियर करना होता है| इन ड्रीग्री के मार्क अनुसार ही आपको अलग-अलग यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलता है|
चलिए अब हम इन डिग्री की पढ़ाई पूरी करने के लिए कोन-कोनसे कोर्स कर सकते है इसके बारेमें जानते है|
Graphic design course
- Bachelor's in fine arts
- Bachelor's of design in graphic design
- Bachelor's of Science in graphic design
- Bachelor's of arts in graphic design
- Master's of arts in graphic design
- Master's of design in graphic design
- Diploma in graphic design
आप ये सारे कोर्स किसी अच्छे इंस्टिट्यूट से कर सकते है| हम यहा पे कुछ फेमस collages की लिस्ट share कर रहे है जहाँ से आप ग्राफ़िक डिज़ाइन का कोर्स कर सकते है|
- National Institute of Design, Ahmedabad Gujarat
- Industrial Design Center, IIT Bombay
- Department of Design, IIT Guwahati
- Symbiosis Institute of Design, Pune
- Indian School of Innovation and Design, Mumbai
- Academy of Animation Arts and Technology, Hyderabad
- Delhi Collage of Arts, Delhi
- Sir JJ Institute of Applied Art, Mumbai
- Image Institute of Multimedia Arts and Graphic Effect, Tamil Nadu
- National Institute of Computer Arts, Maharashtra
Graphic design में क्या scope है?
Graphic design का scope लग-भग हर सेक्टर में है| हर छोटी-बड़ी संस्था अपने प्रोडक्ट को दिखाने के लिए visual effect का इस्तेमाल करती है| आप इन संस्था के साथ मिलकर काम करके अच्छा पैसा कमा सकते हो| जैसे की मीडिया, मैगज़ीन, गेमिंग इंडस्ट्री, वेब developer, app, सॉफ्टवेयर developers, logo और banner ads बनाने में ग्राफ़िक डिज़ाइनर का काम है|
एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर के रूप में आप तीन तरीके से रोजगार पा सकते है और अपनी जिंदगी आसान बना सकते है|
पहला है जॉब,आप किसी कंपनी में अच्छे सैलरी पैकेज के साथ काम कर सकते है|
दूसरा है freelancer फ्री लांसर से आप घर बैठे अपने क्लाइंट को ग्राफ़िक डिज़ाइन बनाके बेच सकते हो| आप अपने काम के हिसाब से क्लाइंट से पैसे चार्ज कर सकते हो|
तीसरा तरीका है बिज़नेस, आप ग्राफ़िक डिज़ाइन ऑफिस खोल सकते हो जहापे आप काफी लोग मिलकर डिज़ाइन को तैयार करेंगे और कंपनी को दोगे| मगर आपकी मार्केट में पहचान होना बेहद जरुरी है|
ये भी पढ़े
में आशा करता हु की Graphic designer Kaise bane यह लेख आपको पसंद आया होगा, अगर पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजियेगा|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें