Earthing क्या है और इसकी जरुरत क्या है?
आप भी एक इलेक्ट्रिकल में student है तो आपने भी earthing के बारे में जरूर सुना होगा| जब भी किसी घर में eletric board लगाया जाता है| तो उसमें earthing जरूर देते है|
आज के इस लेख में हम earthing kya hai(what is earthing) और earthing की क्या जरुरत है इसके बारे में पूरी जानकारी जानने वाले है| तो इस लेख को ध्यान से पढ़िए और जाने earthing kya hai?
Earthing क्या है? (what is earthing)
जब किसी इलेक्ट्रिकल उपकरण जिसमे करंट फ्लो होता है| ऐसे उपकारणों को GI तार के द्वारा जोड़ा जाता हे और वह तार का दूसरा सिरा जमीन के अंदर डाला जाता है| उसे ही हम earthing कहते है|
Earthing में कम से कम प्रतिरोध वाले तार का इस्तेमाल किया जाता है|
Earthing क्यों जरुरी होती है? (What is the importance of earthing)
जब भी किसी इलेक्ट्रिकल उपकरण में करंट फ्लो होता है| अगर उसके wire में करंट लीकेज होता है| तो ऐसे में उस उपकरण के ऊपरी सतह में करंट आ सकता है| ऐसे में कोई उस उपकरण को स्पर्श करता है तो उस व्यक्ति करंट का झटका लग सकता है| इसलिए एक तार के माध्यम से उस करंट को जमीन में डाला जाता है|
Earthing कितने प्रकार की होती है? (Types of earthing)
1 Strip earthing
Strip earthing में एक metal की strip होती है, जिसको wire से मशीन को जोड़ा जाता है| strip earthing का ज्यादा-तर इस्तेमाल पथरीली जगह पर किया जाता है|
2 Rod earthing
Rod earthing में एक कम प्रतिरोध वाले rod को जमीन के बहुत ज्यादा अंदर डाला जाता है| rod earthing का ज्यादा-तर इस्तेमाल नमी वाले सथेह पर किया जाता है|
3 Pipe earthing
Pipe earthing का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है| Pipe earthing में एक कॉपर या GI का pipe जमीन के अंदर 8-10ft तक गाड़ा जाता है|
4 Plate earthing
यह सबसे अच्छी earthing मानी जाती है| इसमें एक धातु की plate होती है| जिससे एक wire जुडी होती है| Plate earthing की Life काफी अच्छी होती है और यह ज्यादा दिनों तक चलती है| Plate earthing के काफी फायदे होने के कारण इसी earthing का उपयोग हम पावर स्टेशन में करते है|
5 Coil earthing
यह earthing सबसे कम इस्तेमाल की जाती है| इसमें एक wire की कॉइल बनायी जाती है| इसका ज्यादा-तर इस्तेमाल ट्रैन के पटरी में किया जाता है|
Earthing करने के फायदे (Benifits of earthing)
1 अगर किसी कारण वर्ष करंट उपकरण में उतरता है तो ऐसे में अच्छी earthing की गयी हो| तो उस विद्युत उपकरण को स्पर्श करने पर भी आपको बिजली का झटका नहीं लगेगा|
2 यदि करंट का लोड ज्यादा आ रहा है तो ऐसे में घर में वायरिंग जल सकती है| वही अगर earthing की हो तो करंट जमीन में जायेगा और आपके घर की वायरग जलेगी नहीं |
Earthing का प्रातिरोध कम क्यों रखा जाता है?
क्यूंकि जो बिजली होती है, वह कम प्रतिरोध वाले वाहक के तरफ बहती है| इसीलिए earthing का प्रातिरोध कम रखा जाता है|
यह भी पढ़े
Ac और Dc करंट में क्या अंतर है?
इलेट्रिक वाहन के फायदे क्या है?
आपने आज जाना की earthing kya hai और इसके फायदे क्या है| यदि आपको यह लेख पसंद आया होगा तो इस अपने दोस्तों से शेयर जरूर करें|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें