कार का मायलेज बढ़ाना है तो ये गलती मत करना

जब भी हम कोई नयी कार लेते है| तो कुछ दिनों तक कार अच्छा मायलेज देती है| वही कार कुछ महीने या साल बाद कम मायलेज देने लगती है| आखिर ऐसा क्यों होता है| कार का मायलेज कम होने के पीछे का कारण आपके कुछ गलतियां ही है| आज हम इन्ही गलतिओ के बारे में बात करने वाले है| आज के इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे की Car ka mileage kaise badhaye? आज का यह लेख ध्यान से पढ़िए और जाने कार का मायलेज कैसे बढ़ाए? कार का मायलेज बढ़ाने के टिप्स 1 टायर प्रेशर आप जब भी अपनी कार को ज्यादा चलाते है| तो महीने में एक बार कार के टायर का प्रेशर जरूर चेक कीजिए| आपके कार के टायर के लिए कितना प्रेशर होना चाहिए| वह आपको पता होना चाहिए| आप कार के manual में देख सकते है| उतनी ही हवा आपको टायर में भरनी चाहिए, जितनी manual में बताइ है| 2 RPM हर कार का RPM limit set होती है| जिससे ऊपर आप चलाएंगे तो ज्यादा फ्यूल खर्च होता है| हर गियर के लिए एक RPM set होता है, जो की आपको स्पीड meter में green कलर में दिख जायेगा| तो आपको ज्यादा RPM पर कार नही चलानी है| 3 gear speed कितनी speed होने पर कोनसा gear डालना चाहिए| इसकी भी limit होती है|